सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Eight people from the other side were named in the bloody clash in Ibrahimpur.

Haridwar News: इब्राहिमपुर में हुए खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के आठ लोग नामजद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Eight people from the other side were named in the bloody clash in Ibrahimpur.
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक पक्ष ने पहले आठ लोगों को नामजद कराया था। अब दूसरे पक्ष के भी आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, शमीम पुत्र नूर अहमद निवासी इब्राहिमपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रुस्तम सोमवार रात करीब नौ बजे नमाज पढ़ने मस्जिद गया था। आरोप है कि वहां वाजिद के पुत्र ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत करने पर वाजिद, सदाकत, आशु और फरागत ने रुस्तम के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट में उसका एक दांत टूट गया और चेहरे व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर शमीम और उनका भतीजा मुदस्सिर उन लोगों से पूछताछ करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पहले से ही कई लोग हथियारों, लाठी-डंडे लेकर मौजूद थे। सभी ने हमला कर दिया। शमीम का आरोप है कि वाजिद ने धारदार हथियार से हमला किया, जबकि मुर्सलीन और शोएब ने लोहे की रॉड से मुदस्सिर के सिर पर वार किया। वहीं अन्य ने ईंट-पत्थरों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को बचाया। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed