{"_id":"6988758dbddf62c8920125e1","slug":"allegation-of-fraudulently-getting-the-girl-married-by-hiding-her-illness-report-filed-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-144631-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवती की बीमारी छिपाकर धोखे से शादी कराने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवती की बीमारी छिपाकर धोखे से शादी कराने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर विवाह से पूर्व गंभीर बीमारी की जानकारी छिपाकर धोखे से शादी कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाद में अवैध धन की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी, सास सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, धनौरी चौकी क्षेत्र के ग्राम जसवावाला निवासी सचिन कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2023 को सोनल सैनी निवासी ग्राम चमनपुरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी की तबीयत लगातार खराब रहने लगी। उसने कई स्थानों पर पत्नी का इलाज कराया लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वह अपनी पत्नी को महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून ले जाया गया, जहां जांच में उसके गंभीर बीमार होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण तीसरे स्तर पर है, जो कई वर्षों में विकसित होता है।
आरोप है कि उसकी पत्नी के माता-पिता और अन्य परिजनों को बीमारी की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद उन्होंने तथ्य छिपाकर धोखे से शादी कराई। आरोप लगाया कि बीमारी की जानकारी सामने आने के बाद पत्नी के मायके वाले उससे और उसके परिवार से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोनल सैनी, सुशील सैनी, सूचित सैनी, मिथलेश सैनी, सोनू और मांगेराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
Trending Videos