फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Allegation of Murder: Youth Killed and Body Dumped in Canal

Haridwar News: युवक की हत्या कर नहर में फेंकने का आरोप

Wed, 29 Jul 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 29 Jul 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Allegation of Murder: Youth Killed and Body Dumped in Canal
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को कार खरीदने के बहाने ले जाकर हत्या कर शव को नहर में फेंकने के आरोप में दो लोगों पर हत्या के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आईशा निवासी ग्राम गढ़ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती सात मई की सुबह उनके पति अजीम को फरीद उर्फ गुड्डू और आरिफ निवासी राजपुर ने फोन कर बुलाया और पुरानी कार खरीदवाने के लिए अपने साथ ले गए। अजीम घर से एक लाख की रकम भी लेकर गए। करीब एक घंटे बाद गांव के कुछ लोगों ने अजीम को दोनों के साथ बरगद के पेड़ के पास देखा। दोपहर करीब ढाई बजे फरीद ने अजीम के भाई को फोन कर कहा कि अजीम गंगनहर में डूब गया है। आरोप लगाया कि दोनों ने अजीम की टी-शर्ट, जूते और मोटरसाइकिल परिवार को वापस कर दी। मगर उसके पास मौजूद रकम और अन्य सामान नहीं लौटाया। आरोप लगाया कि फरीद उर्फ गुड्डू और आरिफ ने मिलकर अजीम की हत्या की और फिर शव को गंगनहर में फेंक दिया। 12 मई को मंगलौर क्षेत्र के आसफनगर झाल के पास पुलिस ने अजीम का शव बरामद कर लिया था। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed