फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Allegations of fraud in the Prime Minister Housing Scheme

Haridwar News: प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप

Thu, 30 Jul 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 30 Jul 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in the Prime Minister Housing Scheme
बहादराबाद। विकासखंड बहादराबाद के गांव गढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि 12 जुलाई को जारी सूची से कई पात्र परिवारों के नाम हटाकर अपात्र लोगों को लाभार्थी बना दिया गया। उनका कहना है कि जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले कई परिवार योजना से वंचित रह गए, जबकि उन्होंने पहले ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को अपनी आर्थिक स्थिति से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने और अपात्रों के नाम हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर वे उच्च अधिकारियों से शिकायत और जनआंदोलन करेंगे। बीडीओ मानस मित्तल ने कहा कि शिकायत प्राप्त हो गई है, निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित की जाएगी और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस मौके पर समाजसेवी राव सुहैल,अफसाना,फरजाना, मुन्नी,शमसीदा, आसमीन,रुकसाना, शाहनाज, रहनुमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed