{"_id":"69d64e14d8579da6730a2fc1","slug":"anganwadi-workers-continue-their-protest-raise-slogans-in-the-collectorate-premises-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-147175-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, कलेक्ट्रेट परिसर में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, कलेक्ट्रेट परिसर में की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीडीओ मिश्र ने भी दिया आश्वासन, नहीं मानीं कार्यकर्ता
सिडकुल। अपनी 11 सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चार दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में रोजाना अधिकारी धरने के दौरान उनसे बात करने पहुंच रहे हैं लेकिन अधिकारियों की ओर से की जा रही वार्ता हर बार विफल हो रही है। कार्यकर्ता मांगें पूरी न होने तके डटी हुई है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कविता चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से शोषण का शिकार हो रही हैं। वर्तमान में मिलने वाला मानदेय बेहद कम है जबकि उन पर काम का बोझ लगातार लादा जा रहा है। मानदेय में से 300 रुपये की कटौती किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने कड़ा ऐतराज जताया है। कहा कि इस कटौती को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बार-बार आंदोलन करने के बावजूद सरकार और प्रशासन केवल आश्वासन देते हैं कोई ठोस लिखित कार्रवाई नहीं की जाती। देहरादून में हुए पिछले प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। गौरतलब है कि सोमवार को सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए 22 दिनों में उनकी समस्या का हल करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर किरण, हितेश चौहान, विजय लक्ष्मी, नीरा देवी, पूनम रानी, कविता चौहान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos