सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teams from five schools won the Under-18 Basketball Championship

Haridwar News: अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में पांच स्कूलों की टीमों ने मारी बाजी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Teams from five schools won the Under-18 Basketball Championship
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से राजा गार्डन स्थित ओलिविया स्कूल में आयोजित 13वीं जूनियर अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई मुकाबले हुए। डीएवी, शिवडेल, विजडम ग्लोबल, डीपीएस रानीपुर और एमपीएस की टीमों ने जीत दर्ज की।
Trending Videos

पहले मुकाबले में डीएवी ने बीएमएल स्कूल को 27-8 से हराया। शिवडेल जगजीतपुर ने डीपीएस जूनियर को कड़े मुकाबले में 16-14 से पराजित किया। शिक्षा राइजिंग स्कूल और विजडम ग्लोबल के बीच हुए मुकाबले में विजडम ग्लोबल ने 38-35 से जीत हासिल की। डीपीएस रानीपुर ने बीएम डीएवी को 22-7 से हराया, जबकि एएचपीएस और एमपीएस के बीच खेले गए मैच में एमपीएस ने 22-17 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल और शिवडेल स्कूल के प्रबंधक स्वामी शरदपुरी महाराज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ उज्ज्वल करियर का भी माध्यम हैं। एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की 25 टीमें भाग ले रही हैं। रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed