सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Aryan Singh increased the prestige of the holy city by securing 104th rank.

Haridwar News: आर्यन सिंह ने 104 रैंक हासिल कर बढ़ाया धर्मनगरी का मान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Aryan Singh increased the prestige of the holy city by securing 104th rank.
विज्ञापन
सिडकुल। हरिद्वार के त्रिमूर्ति नगर ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले आर्यन सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 104वीं रैंक प्राप्त कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Trending Videos

आर्यन की प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा हरिद्वार से ही हुई है। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीएससी (फॉरेंसिक साइंस) की डिग्री हासिल की। डिग्री पूरी करने के तुरंत बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गए और कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने दूसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पहली बार वह इंटरव्यू में रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन के पिता पुष्पेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। परिजनों का कहना है कि आर्यन बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे और उनका लक्ष्य हमेशा से जनसेवा की ओर था। उनकी सफलता पर रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय निवासियों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed