Haridwar: दिखेगी उपलब्धियों की झलक, 427 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। साथ ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में करीब 427 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 312.31 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 115.09 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
प्रदेश सरकार की ओर से चार साल के कार्यकाल में किए गए विकासात्मक कार्यों व ऐतिहासिक फैसलों पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगाए जाएगी। धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का फैसला लिया है। इसकी झलक प्रदर्शनी में भी दिखेगी।
Haridwar: धर्मनगरी में कल सवा चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित, मिनट टू मिनट कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी मंत्री व विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुटी है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। साथ ही देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हरिद्वार स्थित वैरागी कैंप कार्यक्रम स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.