{"_id":"6a26cfe2d5b6b0853c0a8e67","slug":"attempted-murder-suspect-arrested-raids-underway-to-find-othersattempted-murder-suspect-arrested-raids-underway-to-find-others-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-149856-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, चाचा-भतीजे पर किया था जानलेवा हमला
पथरी। थाना क्षेत्र के ग्राम दिनारपुर में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम डांडी इब्राहिमपुर निवासी विनोद शर्मा ने छह जून को तहरीर देकर बताया था कि दिनारपुर स्थित तालाब के पास गुरुदेव सिंह, कुलबीर, जसकरण सिंह, मंजीत सिंह उर्फ मांगा, गुलाब सिंह, साहब सिंह और सिमरन सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज की। धारदार हथियारों से उनके व भतीजे के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी। एसओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी गुरुदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -