सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused arrested with banned narcotic injections.

Haridwar News: प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with banned narcotic injections.
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 50 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले एक अन्य व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, कस्बा चौकी प्रभारी विकास रावत पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लोहे के पुल के पास नहर पटरी पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और झाड़ियों में छिप गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राव रिहान निवासी ग्राम बढेड़ी राजपूताना बहादराबाद बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से दो डिब्बों में रखे 50 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इंजेक्शन रुड़की के मालवीय चौक क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर संचालक अकरम से खरीदकर लाया था और उन्हें बेचने के लिए औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed