सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Memorandum submitted to the Tehsildar to secure housing for a senior citizen

Haridwar News: वरिष्ठ नागरिक को मकान दिलाने के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Tehsildar to secure housing for a senior citizen
विज्ञापन
हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने एक वरिष्ठ नागरिक को उनके मकान का कब्जा दिलाने की मांग को लेकर तहसीलदार हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा। न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें कब्जा नहीं मिला है।

संतराम पारिवारिक प्रताड़ना का शिकार हैं। परिजनों पर भरण-पोषण न करने और मकान पर कब्जे का आरोप है। नवंबर 2025 में न्यायालय ने 30 दिनों में मकान खाली करने का आदेश दिया था। नायब तहसीलदार और पुलिस को भी सहयोग के निर्देश थे। आदेश के बावजूद संतराम को अब तक मकान का कब्जा नहीं मिल सका है। उन्होंने कई बार सिडकुल थाना और राजस्व अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के अनुसार, तहसीलदार और थाना प्रभारी अजय शाह ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed