सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Goods stolen from government school after breaking the lock

Haridwar News: राजकीय विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Goods stolen from government school after breaking the lock
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर ग्रांट से चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधानाध्यापक सुषमा रानी ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह फोन आया कि विद्यालय में किसी ने ताला तोड़कर चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची तो देखा कि ऑफिस और रसोई का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर, दो स्पीकर, एक भगोना, प्रोग्राम डिवाइस, दो बल्ले, बैडमिंटन चोरी कर ली। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed