सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attacked a young man and issued threats in the name of the 'Badshah Gang'.

Haridwar News: युवक पर हमला किया, बादशाह गैंग का नाम से दी धमकी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Attacked a young man and issued threats in the name of the 'Badshah Gang'.
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि कई लोगों ने रास्ता रोककर डंडों और बेल्ट से हमला किया। बादशाह गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम ऐथल बुजुर्ग निवासी समीर पुत्र गुलशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव मतलूबपुरा निवासी जद्दीन, ऐथल बुजुर्ग निवासी इमरान, मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी सोनू मलिक उर्फ पुलिस अधीक्षक, घिस्सूपुरा निवासी शोएब उर्फ तिजोरी, फेरूपुर निवासी देवा व मतलूबपुरा निवासी गुलशेर समेत अन्य लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि पूर्व में भी उसके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 14 जून की शाम करीब आठ बजे समीर धनपुरा में कपड़े खरीदने गया था। कपड़े खरीदकर लौटते समय कब्रिस्तान के पास पहले से घात लगाए बैठे इन लोगों ने उसे घेर लिया और डंडों व बेल्ट से हमला कर दिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन

आरोप है कि जाते समय सभी खुद को बादशाह गैंग का सदस्य और लीडर बताते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ये गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय है और मारपीट की घटनाओं के वीडियो भी वायरल करता है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed