सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Auto driver accused of obscene conversation with woman, stabbing her

Haridwar News: ऑटो चालक पर महिला से अश्लील हरकत, चाकू दिखाने का आरोप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Auto driver accused of obscene conversation with woman, stabbing her
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ ऑटो चालक पर अश्लील हरकत और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, एक महिला की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि 22 फरवरी की सुबह करीब 10:45 बजे वह जगजीतपुर क्षेत्र से ऑटो में सवार होकर धीरवाली ज्वालापुर जा रही थी। ऑटो में वह अकेली यात्री थी। आरोप लगाया कि जैसे ही ऑटो सीतापुर फाटक के पास पहुंचा, चालक ने पीछे लगे शीशे से उसे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। विरोध जताने और आगे की सीट पर बैठकर पूछताछ करने पर चालक ने छेड़खानी की और होटल चलने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध किया तो चालक ने चाकू दिखाकर धमकाया और खुद का नाम अर्जुन बताते हुए कहा कि वह पहले भी जेल जा चुका है। किसी से नहीं डरता। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। किसी तरह वह सुरक्षित स्थान पर पहुंची और बाद में कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed