सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Auto overturned on highway, seven passengers injured

Haridwar News: हाईवे पर पलटा ऑटो, सात सवारियां घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned on highway, seven passengers injured
विज्ञापन
बहादराबाद। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर स्थित पतंजलि योगपीठ के पास शुक्रवार दोपहर एक ऑटो का संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Trending Videos

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार ऑटो ज्वालापुर से रुड़की की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पतंजलि के पास पहुंचा, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार करीब सात यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed