सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephant reaches highway, chaos ensues

Haridwar News: हाईवे पर पहुंचा हाथी, मची अफरातफरी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Elephant reaches highway, chaos ensues
विज्ञापन
श्यामपुर। कांगड़ी हाईवे पर शुक्रवार देर शाम एक हाथी जंगल से आ धमका। इससे सड़क के दोनों ओर वाहन रुक गए और राहगीरों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी काफी देर तक हाईवे के किनारे खड़ा रहा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया, जिससे हाथी आबादी वाले क्षेत्र की ओर मुड़ गया। गांव की ओर बढ़ते हुए हाथी ने रास्ते में आने वाली एक चहारदीवारी को भी तहस-नहस कर दिया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था।
Trending Videos



श्यामपुर रेंजर विनय राठी ने बताया कि वन प्रभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद हाथी को आबादी क्षेत्र से गंगा की ओर खदेड़ा। सुरक्षित गंगा के किनारे से होते हुए जंगल की ओर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed