सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP advancing the cause of nation-building through dialogue with everyone: Arun

सभी से संवाद कर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ा रही भाजपा : अरुण

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
BJP advancing the cause of nation-building through dialogue with everyone: Arun
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम मध्य हरिद्वार स्थित होटल में किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रबुद्धजनों से संवाद किया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हुआ है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों की उन्नति, युवाओं को रोजगार के अवसर, डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि, 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती, आर्थिक सुधारों और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
इस मौके पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार अरोड़ा, पार्षद राजेश शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, तरुण नैयर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed