फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BLOs are conducting door-to-door verification.

एसआईआर: बीएलओ कर रहे घर-घर जांच, सुनवाई जारी

Thu, 20 Aug 2026 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
BLOs are conducting door-to-door verification.
जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अभियान के तीसरे चरण में दावे और आपत्तियों की सुनवाई जारी है। यह सुनवाई बीएलओ और एईआरओ के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। वर्तमान में जारी नोटिसों पर आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ और एईआरओ स्तर पर हो रही है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि नाम या पते में किसी भी त्रुटि का समाधान किया जाएगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित 11 अभिलेखों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने जिले के मतदाताओं से अपील की कि किसी भी समस्या या परेशानी के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समाधान करवाएं। बैठक में विधायक अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, वीरेंद्र कुमार जाति सहित कई अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed