{"_id":"6a8601b6b748a50f5c0e652d","slug":"groom-arrested-for-celebratory-firing-at-his-wedding-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1046198-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करने वाला दूल्हा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करने वाला दूल्हा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनखल कोतवाली क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित वाटिका फार्म में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लाइसेंसी पिस्तौल को भी जब्त कर लिया और लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को लक्सर रोड स्थित वाटिका फार्म में योगेश कुमार निवासी टांडा महतोली, सुल्तानपुर, लक्सर की शादी समारोह का आयोजन था। समारोह के दौरान दूल्हे ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग की थी। एक हाथ में दुल्हन का हाथ लेकर दूसरे हाथ से दूल्हे ने पिस्तौल से करीब सात राउंड फायरिंग की थी।
फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। इसके बाद दो दिन एएसआई ललित मोहन की ओर से 16 अगस्त को आरोपी योगेश कुमार के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश कुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर उसके कब्जे से हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल बरामद की गई। मामले में जमानती धारा होने के चलते गाइडलाइन के तहत नोटिस तामील कराते हुए कोतवाली से ही जमानत दे दी गई। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के लिए भी जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।