{"_id":"6993007d498ffe585d05e51d","slug":"board-exams-to-be-held-in-129-schools-centre-administrators-and-custodians-appointed-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-145018-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 129 स्कूलों में होंगी बोर्ड परीक्षाएं, केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 129 स्कूलों में होंगी बोर्ड परीक्षाएं, केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन नियुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। 21 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्र व्यवस्थापकों और कस्टोडियन की नियुक्ति कर दी गई है। जनपद के 129 स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं होंगी।
शिक्षा विभाग परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन नियुक्त कर दिए गए हैं। इनके कंधों पर परीक्षाओं को नकल विहीन कराने का जिम्मा होगा। हालांकि पुलिस बल की तैनाती भी परीक्षा केंद्राें में की जाती है, जिनकी ओर से परीक्षा की सुरक्षा का कार्य किया जाता है, लेकिन मुख्य कार्य केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन का होता है। जिनकी ओर से परीक्षा के लिए व्यवस्था बनाने से लेकर परीक्षाएं संपन्न कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।
इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कुल 49349 छात्र-छात्राओं की ओर से परीक्षा दी जाएगी। हाईस्कूल में 25592 और इंटरमीडिएट में 23757 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए ब्लॉक स्तर और जिला स्तर से उड़नदस्ते भी बनाए जाएंगे, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी का कहना है कि परीक्षाओं के लिए खंडशिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। उन्हें सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos