सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Car Coming from Wrong Direction Hits Sadhu on Motorcycle

Haridwar News: गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवार साधु को मारी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 10 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Car Coming from Wrong Direction Hits Sadhu on Motorcycle
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही एक कार की टक्कर से बाइक सवार साधु घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अनिल गिरी निवासी कैलाश कॉलोनी, सोनीपत हरियाणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पंचायती निरंजनी अखाड़ा, मायापुर में साधु हैं। आठ जून को वह अपनी बाइक से हरिद्वार से ज्वालापुर स्थित आश्रम जा रहे थे। आरोप है कि गुरुकुल कन्या महाविद्यालय के पास सर्विस रोड पर गलत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि दुर्घटना के बाद कार सवारों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। दुर्घटना में उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि सीने में अंदरूनी चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed