फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case registered for theft of jewellery and cash

Haridwar News: कारोबारी के घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Oct 2026 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Case registered for theft of jewellery and cash
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर बाईपास के पास हार्डवेयर के कारोबारी रहे अंकित चौहान के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, पिछले करीब 11 दिन पहले हार्डवेयर कारोबारी अंकित चौहान का निधन हो गया था। इसके बाद उनके दो बेटे व पत्नी मूल गांव कटारपुर गए हुए थे। सीतापुर बाईपास स्थित घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रीति चौहान ने बताया कि छह अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ पति के पैतृक गांव कटारपुर गई थीं। 17 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे देवर शुभम चौहान से उन्हें घर में चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद वह तत्काल अपने घर पहुंचीं। वहां काफी लोग एकत्र थे। घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

ऊपर जाकर देखा तो कमरों में रखी अलमारियों के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। प्रीति के अनुसार, जांच करने पर सोने की चार चूड़ियां, मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने का लॉकेट वाला हार, दो झुमके, एक अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, पांच जोड़ी पाजेब, चांदी के 15 सिक्के, चांदी की कटोरी, प्लेट और चम्मच समेत अन्य सामान गायब मिला। इसके अलावा एटीएम कार्ड, कीमती दस्तावेज और नकदी भी चोरी हो गई। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed