{"_id":"6ad4cc88003bc2f36a0bb838","slug":"four-vehicles-seized-for-overloading-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-155586-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ओवरलोड में चार वाहन सीज, यात्री बस समेत 30 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ओवरलोड में चार वाहन सीज, यात्री बस समेत 30 का चालान
विज्ञापन
फोटो
- त्योहारी सीजन में परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। त्योहारी सीजन पर परिवहन विभाग ने डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें ओवरलोड में चार वाहन सीज कर दिए गए, जबकि, अनियमितता पर यात्री बस समेत 30 का चालान किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में ओवरलोडिंग, परमिट शर्तों के उल्लंघन और मोटर वाहन नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जमालपुर कलां क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्र में ओवरलोडिंग करते पाए गए 04 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी शामिल है।
यात्री वाहनों की जांच के दौरान परमिट की निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 05 बसों समेत 30 वाहनों का चालान किया गया। बस संचालकों को परमिट की शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने बताया कि त्योहारों पर सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्री वाहनों पर निगरानी रखी जाएगी।