सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chabeel Set Up to Serve Cold Sharbat to Passersby

Haridwar News: छबील लगा राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 18 Jun 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Chabeel Set Up to Serve Cold Sharbat to Passersby
विज्ञापन
सप्तऋषि। सिख धर्म के पांचवे गुरु श्रीअर्जन देव के शहीदी दिवस पर गुरबख्श कोर, सतनाम सिंह के संयोजन में भूपतवाला फ्लाईओवर के नीचे जैन मंदिर के पास शर्बत की छबील लगाई। इस अवसर पर हरिद्वार मेयर किरण जैसल, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी वार्ड नंबर दो पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने सतनाम सिंह की ओर से विधिवत रूप से अरदास कराई। शहीदी दिवस के पावन अवसर पर शर्बत और प्रसाद वितरण करते हुए सिख गुरुओं के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि अमर है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता समय समय पर जब जब देश को सिख धर्म की जरूरत पड़ी उन्होंने सबसे आगे खड़े होकर राष्ट्र धर्म निभाया है। सिख समाज ने अपना और अपने पूरे परिवार का बलिदान देने से भी कभी पीछे नहीं हटे। कहा कि गुरुनानक देव और गुरुगोविंद सिंह ने सभी को यह संदेश दिया कि सभी को एकजुट होकर अपने राष्ट्र के लिए खड़े रहना है। जब भी कोई विरोधी ताकत देश को आँख दिखाये तो अपने प्राणों के बलिदान देकर भी इस देश की आन बान शान को जिंदा रखना है यह ही हमारा धर्म है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सतपाल सिंह, हर्षवर्धन कौशिक, राकेश जमदग्नि, लालजी, राजेश पांडे, भूषण सिंह, अमृत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed