{"_id":"69c270b7631114da6501174a","slug":"charged-with-assault-for-resisting-obscene-acts-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146513-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर कई महीनों तक अश्लील हरकतें करने, पीछा करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, एक कॉलोनी निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि हिमांशु कुमार शर्मा पिछले 7-8 महीनों से उसे अकेला पाकर अश्लील इशारे करता था और अभद्र हरकतें करता था। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखता और घर से बाहर निकलने पर पीछा करता था। लगातार हो रही इन घटनाओं से परेशान होकर उसने घर से बाहर निकलना और छत-बालकनी में जाना तक बंद कर दिया।
मकान मालिक से शिकायत की गई, फिर भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा। आरोप लगाया कि बीते 20 दिसंबर की सुबह करीब 4:30 बजे हिमांशु ने फिर से बालकनी में आकर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसने व उसकी मां ने गाली-गलौज की। इसके बाद घर से बाहर आकर धमकी दी। आरोप है कि थप्पड़ मारा और बीच-बचाव करने आए पति के साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos