सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chief Engineer took charge, collected Rs 38 lakh revenue

Haridwar News: मुख्य अभियंता ने संभाली कमान, 38 लाख राजस्व वसूला

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer took charge, collected Rs 38 lakh revenue
विज्ञापन
हरिद्वार। ऊर्जा निगम ने जगजीतपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर बकायेदारों से 38 लाख का राजस्व वसूल किया। इस दौरान 60 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अभियान की कमान ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर चंद त्रिपाठी ने संभाली।
Trending Videos

मुख्य अभियंता ने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन कनेक्शनों की विशेष रूप से जांच की गई, जिन्हें लंबे समय से बकाया के कारण काटा गया था। मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक भी किया। बृहस्पतिवार को चले अभियान के तहत उपखंड जगजीतपुर क्षेत्र के किशनपुर, सराय, जगजीतपुर व एक्कड़ से करीब 38 लाख राजस्व वसूल किया गया। 60 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी जाए। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस दौरान अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता रवि कुमार, एसडीओ रुपेश कुमार, जेई वरुण पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed