{"_id":"69bff76ef95cef96b500c6e9","slug":"haridwar-former-cm-trivendra-singh-rawat-inauguration-of-jaipuria-yatri-niwas-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की देवभूमि पर यात्रियों और संतों की सेवा हेतु महावीर प्रसाद जयपुरिया द्वारा समर्पित यह यात्री निवास मानक होगा।
जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
हरिद्वार में सेठ बेनी जयपुरिया ट्रस्ट के द्वारा स्थापित जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,महावीर प्रसाद जयपुरिया,अनुराग जयपुरिया ने किया।
Trending Videos
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है। हरिद्वार की पवित्र धरती पर देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह यात्री निवास सहयोगी होगा। सनातन धर्म हमे सबका सम्मान सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की देवभूमि पर यात्रियों और संतों की सेवा हेतु महावीर प्रसाद जयपुरिया द्वारा समर्पित यह यात्री निवास मानक होगा। कमजोर वर्ग की सेवा हेतु संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए।
Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा; गृह समेत ये विभाग देखेंगे सीएम, देखें पूरी लिस्ट
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर समाज में सेवा प्रकल्प में तेजी आई है।श्री भट्ट ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी तपोनिष्ठ संत हैं उनके प्रेरणा से समाज में सबल लोग निर्बल वर्ग के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की गरीब वर्ग के समग्र विकास हेतु सबको मिलकर काम करना है। वर्ष 2047 से पहले भारत महतारी को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने हेतु समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।