{"_id":"69c2ccf71d66b3fc9d083f28","slug":"bktc-process-initiated-for-appointment-of-new-ceo-pcs-officer-may-be-posted-this-time-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"BKTC: नए सीईओ की नियुक्ति के लिए कवायद शुरू, इस बार पीसीएस अधिकारी की हो सकती है तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BKTC: नए सीईओ की नियुक्ति के लिए कवायद शुरू, इस बार पीसीएस अधिकारी की हो सकती है तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार
बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के बाद से पद खाली है। चारधाम यात्रा की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश सरकार जल्द बीकेटीसी में सीईओ की तैनाती करने की तैयारी में है।
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन
विस्तार
अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति में नए मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए कवायद शुरू हो रही है। इस बार सरकार पीसीएस अधिकारी को तैनाती दे सकती है।
Trending Videos
बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के बाद से पद खाली है। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश सरकार जल्द बीकेटीसी में सीईओ की तैनाती करने की तैयारी में है। कई पीसीएस अधिकारी भी सीईओ पद पर सेवाएं देने के लिए सिफारिश लगा रहे हैं।
चारधाम यात्रा: गैर हिंदुओं के प्रवेश और पंचगव्य पर यमुनोत्री समिति ने किया स्पष्ट, हर श्रद्धालु का होगा स्वागत
सूत्रों के अनुसार देश के प्रसिद्ध मंदिर महाकाल मंदिर, वैष्णो देवी, तिरुपति बालाजी, सिद्धि विनायक समेत अन्य बड़े मंदिरों में प्रशासनिक पद पर आईएएस अधिकारी को तैनात किया जाता है। इसी तर्ज पर सरकार इस बार पीसीएस अधिकारी को तैनात करने की तैयारी कर रही है।