सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress workers protest against Kiren Rijiju

Haridwar News: कांग्रेसियों ने किरेन रिजीजू के खिलाफ किया प्रदर्शन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against Kiren Rijiju
विज्ञापन
हरिद्वार। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही किरेन रिजीजू के इस्तीफे की मांग की।
Trending Videos

ऋषिकुल स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण भाजपा और मोदी सरकार बौखला गई है। मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू का बयान निंदनीय ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और आईटी सेल के प्रदेश सचिव आशु भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार गोडसे जैसे घिनौने, आतंकवादी, देश विरोधी तत्वों को बढ़ावा और संरक्षण देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी सेल के लोकसभा संयोजक अनिल ठाकुर और महानगर महासचिव अखिल शर्मा त्यागी ने कहा कि 2014 से देश में कमजोर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार चल रही है। कांग्रेस नेत्री सरिता शर्मा और सागर बेनीवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। इस दौरान वीरेंद्र भारद्वाज, जवाहर चावला, हरविंदर सिंह, आलोक कौशिक, चंदन शर्मा, शुभम् रावत, जावेद आलम, मनीष कश्यप, राजू चित्कारा, सोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed