{"_id":"69d25b9cdb2c0628e6022fcc","slug":"cross-fir-lodged-in-ibrahimpur-village-dispute-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-147011-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: इब्राहिमपुर गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: इब्राहिमपुर गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। इब्राहिमपुर गांव में महिला को दफनाकर लौटते समय हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शहनवाज निवासी इब्राहिमपुर ने तहरीर देकर बताया कि तीन अप्रैल की सुबह करीब छह बजे वह नमाज अदा कर लौटे थे। उन्हें गांव में मोहसीन की मां के निधन की जानकारी मिली, जिस पर वह शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि मोहसीन और साकिब वहां आ गए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसके कुछ घंटे बाद दोनों ने लाठी-डंडों के साथ घर आकर परिजनों से मारपीट की।
वहीं नदीम निवासी इब्राहिमपुर ने शिकायत में बताया कि उनकी दादी का दो अप्रैल की रात निधन हो गया था और अगले दिन उन्हें सुपुर्द खाक किया जाना था। आरोप है कि तीन अप्रैल की सुबह शहनवाज उनके चाचा मोहसीन के घर पहुंचे, जहां पहले से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और शहनवाज ने उनके चाचा के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद जब परिवार के लोग दादी को दफनाकर लौट रहे थे तो मोहसीन और उनके बेटे साकिब को रोककर लाठी-डंडों, बेल्ट, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
Trending Videos