सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three people injured in a brawl at a wedding ceremony in Alipur

Haridwar News: अलीपुर में शादी समारोह में मारपीट, तीन लोग घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in a brawl at a wedding ceremony in Alipur
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। सलेमपुर गांव से आई बरात में शामिल कुछ युवाओं पर तंज कसने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, अलीपुर निवासी सादिक की बेटी का निकाह था। समारोह के दौरान दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी बरात में आए कुछ युवाओं ने लड़की पक्ष के गढ़मीरपुर गांव से आए रिश्तेदरों के साथ कहासुनी हो गई। इस पर बरातियों ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।विवाद जल्द ही बढ़ गया और बराती व रिश्तेदार आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में महिलाओं के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अमरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed