सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Deepak first in 800m race, Salahuddin first in badminton

Haridwar News: आठ सौ मीटर दौड़ में दीपक, बैडमिंटन में सलाहुद्दीन प्रथम

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Deepak first in 800m race, Salahuddin first in badminton
विज्ञापन
बहादराबाद। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर बहादराबाद में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता सचान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
Trending Videos

छात्र वर्ग में 800 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, विनीत द्वितीय, सुहैल तृतीय रहे। बैडमिंटन एकल में प्रथम सलाहुद्दीन, द्वितीय दीपक, तृतीय लुकमान रहे। बैडमिंटन युगल में लुकमान और शाहवेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिक चेयर में प्रथम सुहैल, द्वितीय लुकमान, तृतीय सलाहुद्दीन ने स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता एकल वर्ग में प्रथम सादिया, द्वितीय तबस्सुम, तृतीय खुशनुमा, बैडमिंटन युगल में सानिया और अर्शी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में प्रथम सानिया, द्वितीय मीनाक्षी, तृतीय गुलिस्तां ने स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय क्रीड़ा कार्यक्रम के सर्वेक्षण खिलाड़ी छात्र वर्ग में दीपक और छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सानिया का चयन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ.मुकेश कुमार गुप्ता, संजय अरोड़ा, डॉ.अनिल कटियार, डॉ.अनिल कुमार, डॉ.कविता रानी, डॉ.अमित कुमार शर्मा, डॉ.पूनम धस्माना, निशांत सैनी, विशाल बिष्ट, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed