सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand for Better Arrangements on the Mansa Devi Pedestrian Path

Haridwar News: मनसा देवी पैदल मार्ग पर व्यवस्थाएं करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 18 Jun 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Demand for Better Arrangements on the Mansa Devi Pedestrian Path
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन को पत्र भेजकर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर व्यवस्थाएं करने की मांग की है ताकि पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बताया कि पैदल मार्ग पर रखी गई जल टंकियों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सुलभ शौचालयों का पूर्ण अभाव है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस सुविधा नहीं है, यदि किसी श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो जाए तो परेशान हो सकती है। अनधिकृत एवं जोखिमपूर्ण शॉर्टकट रास्ते खुले हुए हैं, जिन्हें बंद किया जाना जरूरी है। पैदल मार्ग पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed