{"_id":"6a0481a4ca8a858848053e6f","slug":"demand-for-the-arrest-of-the-vpdo-and-village-head-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-148760-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वीपीडीओ व ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वीपीडीओ व ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 13 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सुराज सेवा दल ने दिया एसएसपी को ज्ञापन
- कहा, सात माह बाद नहीं की गिरफ्तारी
हरिद्वार। ग्राम पंचायत अकौड़ा खुर्द, ब्लॉक लक्सर में कथित गबन मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) और ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग के लिए सुराज सेवा दल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के सात माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, जबकि आम नागरिकों पर छोटे मामलों में तुरंत कार्रवाई होती है। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप सैनी और ग्राम प्रधान पर लाखों रुपये के गबन का मुकदमा जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से दर्ज कराया गया था लेकिन अब तक पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकरदीप सैनी को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो सुराज सेवा दल प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान दोनों निलंबित हैं। ग्राम प्रधान को पद से हटाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि शंकरदीप सैनी के खिलाफ विभागीय जांच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos