{"_id":"69d65e41eb88d802c80f337e","slug":"despite-promising-to-do-so-the-village-head-failed-to-construct-the-road-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147179-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वादा करने के बाद भी प्रधान ने नहीं करवाया सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वादा करने के बाद भी प्रधान ने नहीं करवाया सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सराय में गली में सड़क न बनने से भरा बारिश का पानी। स्त्रोत: पाठक
विज्ञापन
- सराय में बिलाल मस्जिद के सामने सड़क न बनने से हो रहा जलभराव, 20 परिवार प्रभावित
हरिद्वार। ज्वालापुर से सटे ग्राम सराय में बिलाल मस्जिद के सामने गली में पिछले चार साल पहले वादा करने के बाद आज तक ग्राम प्रधान सड़क का निर्माण नहीं करवा पाए। ग्रामीणों का आरोप है कि 2022 में सड़क निर्माण, लाइटें लगवाने और सफाई का वादा किया गया, लेकिन आज तक कोई समसया दूर नहीं हो पाई। सड़क न बनने से हल्की बारिश होते ही जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सराय में बिलाल मस्जिद के सामने कोटे वाली से पहले गली में करीब 20 परिवार रहते हैं। इस गली में सड़क नहीं है और पथ प्रकाश का इंतजाम भी नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी फरमान, इनाम, अशरफ, अकरम, वसीम अंसारी, अहसान, फैजान, मेहरबान ने बताया कि ग्राम प्रधान ने 2022 में उन्हें आश्वासन दिया था कि सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद जब भी उनसे कहा गया तो वह कुछ समय बाद निर्माण कराने की बात कहकर टाल-मटोल करते रहे।
अब कुछ समय बाद प्रधान का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और चुनाव होंगे, लेकिन सड़क नहीं बनवाई जा सकी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से गली जर्जर हालत में है। बारिश होते ही गली में जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। कीचड़ और गंदगी के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है, वहीं बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, ग्राम प्रधान से संपर्क नहीं हो सका।
Trending Videos