सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DM reached Harki Paidi to check the arrangements for Chardham Yatra

Haridwar News: चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं परखने हरकी पैड़ी पहुंचे डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 31 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
DM reached Harki Paidi to check the arrangements for Chardham Yatra
विज्ञापन
- अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के दिए निर्देश
Trending Videos

हरिद्वार। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को हरकी पैड़ी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें।
चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंचने के साथ ही हरिद्वार में भी तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार होकर चारधाम के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी को देखते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंचकर यातायात, भीड़ नियंत्रण और यात्रियों से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम मयूर दीक्षित ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें। किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ जमा न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और जाम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाएं। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed