सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One who wrote the name of Jal Sansthan and poured waste water into the drain was caught

Haridwar News: जल संस्थान का नाम लिख नाले में अपशिष्ट जल डालने वाला पकड़ा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
One who wrote the name of Jal Sansthan and poured waste water into the drain was caught
विज्ञापन
- पिछले साल विभाग में लगा था वाहन, नाम नहीं हटाकर ठेके पर कर रहा था काम
Trending Videos

हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान का नाम लिखे ट्रैक्टर सेक्शन मशीन से खुले नाले में अपशिष्ट जल डालने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के बाद ट्रैक्टर और चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि वाहन पहले जल संस्थान में लगा हुआ था। बाद में विभाग से हटने के बावजूद उस पर लिखा नाम नहीं मिटाया गया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 30 मई को उत्तराखंड जल संस्थान कार्यालय जोन प्रथम भूपतवाला के अपर सहायक अभियंता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि एक ट्रैक्टर सेक्शन मशीन पर विभाग का नाम लिखकर खुले नाले में अपशिष्ट जल प्रवाहित किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टीम ने तलाश शुरू की। जांच-पड़ताल के बाद ट्रैक्टर को चालक सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम लाल सिंह निवासी ग्राम ब्रह्मपुर कोतवाली रुड़की बताया।
चालक ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक उसका रिश्तेदार था। पिछले वर्ष यह ट्रैक्टर शिवालिक नगर जल संस्थान में लगाया था जिस कारण वाहन पर जल संस्थान लिखवाया गया था। बाद में ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई लेकिन वाहन से विभाग का नाम नहीं हटाया। आरोप है कि चालक इसी नाम का इस्तेमाल कर ठेके पर अपशिष्ट जल उठाकर खुले नालों में डाल रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed