{"_id":"6a09c229d2c50c95100d7f5b","slug":"drug-dealers-call-for-nationwide-shutdown-on-the-20th-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-148922-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दवा विक्रेताओं ने किया 20 को देशव्यापी बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दवा विक्रेताओं ने किया 20 को देशव्यापी बंद का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ ने ऑनलाइन दवा खरीद के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। कहा कि ऑनलाइन दवा खरीद से मरीजों के साथ खिलवाड़ और कारोबारियों को नुकसान हो रहा है।
रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के महामंत्री अमित गर्ग ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी की अनियंत्रित कार्यप्रणाली और शोषणकारी मूल्य निर्धारण नीति के खिलाफ देशभर के लाखों केमिस्ट 20 मई बुधवार को सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि एक ओर दवा कंपनियां अपनी दवाएं अत्यधिक मार्जिन पर ऑनलाइन के माध्यम से बिकवा रही हैं, जबकि, वहीं, दवाएं सीमित मार्जिन पर केमिस्टों को उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में देशभर के लाखों केमिस्टों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इसकी आड़ में ऑनलाइन कंपनियों की ओर से बेची जा रही कुछ दवाओं की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है, जो सीधे-सीधे जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अब यदि 20 मई तक सरकार मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो महासंघ अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर अनिल अरोड़ा, अजय गर्ग, अतुल गर्ग आदि मौजूद रहे।