सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under influence of alcohol Youth threatens to blow up Haridwar calls Dial-112 and is arrested

Haridwar: नशे की हालत में दी हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी, डायल-112 पर किया कॉल, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 17 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार

सिटी कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। कॉलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए चार दिन के भीतर हरिद्वार में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी।

Under influence of alcohol Youth threatens to blow up Haridwar calls Dial-112 and is arrested
युवक गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नशे की हालत में एक युवक ने डायल-112 पर कॉल कर चार दिन के भीतर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 12 घंटे के अंदर आरोपी सोहन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। आरोपी हरिद्वार के एक होटल में कार्यरत है और शराब पीने का आदी है। 



एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार की तड़के सिटी कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। कॉलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए चार दिन के भीतर हरिद्वार में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी। देश और प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली में अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के जरिए धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Vikasnagar: सिरफिरे युवक ने रंजिश में मेडिकल स्टोर संचालक पर पाठल से किया हमला, हायर सेंटर रेफर

एसएसपी ने बताया कि जांच में आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। आरोपी को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल करने की बात स्वीकार की। आरोपी का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। आरोपी शराब के नशे का आदी है। यहां एक होटल में काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed