सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students will have to pay the remaining amount

मेस घोटाला : छूट के लालच में कम भुगतान करने वाले छात्रों को चुकानी पड़ेगी शेष रकम

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Students will have to pay the remaining amount
विज्ञापन
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में मेस घोटाले में जांच अब तेज हो गई है। जिन एमबीबीएस छात्रों ने मेस फीस में छूट के लालच में आकर सीधे मेस संचालक के निजी खाते में पैसे जमा करवाए थे उन्हें अब बचे हुए पैसों का भुगतान कॉलेज को करना होगा। प्रबंधन ने सभी छात्रों को सोमवार यानि आज तक का समय दिया है।

गौरतलब है कि गत दिनों दून मेडिकल कॉलेज में मेस की फीस से जुड़ा करीब 80 लाख रुपये का घोटाले का खुलासा हुआ था। इस मामले में वेंडर ने मेस संचालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। इसके अलावा शुरूआती जांच में कॉलेज के लेखा अनुभाग के एक कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने पर उसे तत्काल हटा दिया गया है। घोटाले में कॉलेज के कुछ और कर्मचारियों के भी संलिप्त होने की बात सामने आ रही है। इसके लिए प्रबंधन ने उच्च स्तरीय जांच बैठाई है। कॉलेज के कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए प्राचार्य ने शासन में रिपोर्ट भेजकर अनुमति मांगी है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। प्रबंधन ने जब छात्रों के बयान दर्ज कराए तो पता चला कि आरोपी मेस संचालक ने छात्रों को मेस फीस में पांच से 10 हजार रुपये की छूट देकर निजी खाते में पैसे डलवाए थे। कॉलेज ने ऐसे सभी छात्रों की सूची तैयार कर ली है। इन छात्रों को बचे हुए शेष पैसों का भुगतान करना होगा। इसके लिए प्रबंधन ने नोटिस भेजकर छात्रों को सोमवार तक पैसे जमा कराने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जो भी एमबीबीएस के छात्र छूट की लालच में आए हैं उन्हें शेष राशि का भुगतान करना होगा। कॉलेज इस पूरे घटनाक्रम पर गहनता से जांच कर रहा है। इसमें संलिप्त कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बचेगा नहीं।
डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed