सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   E-rickshaw driver killed in car collision, girl critical

Haridwar News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, युवती गंभीर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed in car collision, girl critical
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में हरिद्वार लक्सर मार्ग पर पदार्था व शाहपुर के बीच रविवार देर रात ई-रिक्शा और कार की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि उसमें सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, प्रेम सिंह (50) निवासी बिजनौर यूपी ई-रिक्शा में यहां एक कंपनी में कार्यरत भूमि (20) को लेकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर पदार्था व शाहपुर के बीच एक कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल युवती की हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि कार व ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed