{"_id":"69c5181c87a9ac5ca80a431e","slug":"early-thursday-morning-he-was-seen-entering-dhanaura-village-by-jumping-over-a-high-wall-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-146601-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आंगन में पहुंचा गुलदार, कुत्ते पर झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आंगन में पहुंचा गुलदार, कुत्ते पर झपटा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। क्षेत्र में गुलदार की धमक लगातार बढ़ती जा रहा है। गुरुवार तड़के गांव धनौरा में गुलदार दीवार फांदकर एक ग्रामीण के आंगन में घुस गया और कुत्ते पर झपट्टा मार दिया।
जानकारी के अनुसार गुलदार धनौरा गांव में सुनील सैनी के घर की दीवार कूदकर अंदर घुस आया और काफी देर तक आंगन में चहल-कदमी करता रहा। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलदार गोशाला की ओर बढ़ रहा था।
इसी दौरान घर के पालतू कुत्ते ने गुलदार को देखकर भौंकना शुरू कर दिया। गुलदार ने कुत्ते पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए और शोर मचाने पर गुलदार भाग गया।
ग्रामीण जैनिश, राकेश प्रधान, बिल्लू सैनी, मीनू कुमार, ललित, मनोज सैनी ने बताया कि उन्होंने कई बार वन विभाग को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत कर पिंजरे लगाने की मांग की है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। वही, धनौरी बीट इंचार्ज अमित कांबोज का कहना है कि गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है, गश्त भी क्षेत्र में बढ़ा दी गई है, वही पिंजरे को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
Trending Videos