{"_id":"6a7a2ba55e20805b7c0bb303","slug":"ended-their-life-by-hanging-themselves-in-the-room-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1039573-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चालक ने संदिग्ध हालात में कमरे में फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चालक ने संदिग्ध हालात में कमरे में फंदा लगाकर जान दी
Tue, 11 Aug 2026 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जांच में मानसिक परेशानी की वजह सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार, दीपक मिश्रा (56) निवासी गली नंबर तीन, सुमन नगर, रानीपुर मूल रूप से शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और एक होटल में चालक के तौर पर काम करते थे। रविवार की रात वह बच्चों को कांवड़ लेने के लिए छोड़कर आए। इसके बाद पत्नी ने खाना लगाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद कमरे में जाकर पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक बाहर न आने पर पत्नी कमरे की तरफ गई तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुछ समय पहले दीपक को हृदय से संबंधित दिक्कत हुई थी। संभवतः इसी वजह से वह परेशान भी चल रहे थे। सीओ सदर पुलिस अधीक्षक बलूनी ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।