फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The holy city... 'Bam-Bam' amidst the downpour.

Haridwar News: धर्मनगरी... झम-झम में बम-बम

Tue, 11 Aug 2026 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The holy city... 'Bam-Bam' amidst the downpour.
चंडी पुल पर उमड़ी ​डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ । संवाद
सोमवार को सुबह शुरू हुई मूसलाधार बारिश भी महादेव के भक्तों का उत्साह कम नहीं कर सकी। शिवरात्रि से एक दिन पहले डाक कांवड़ का स्वरूप अपने चरम पर दिखा। सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश ने कांवड़ यात्रियों के जोश को और बढ़ा दिया। तेज हवाओं के झोंकों के साथ बारिश भी उन्हें रोक नहीं पाई। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक डाक कांवड़ का प्रवाह जारी रहा। शहर की गलियों और चौक-चौराहों ने सैलाब का रूप ले लिया था। इसके बावजूद कांवड़ यात्री लगातार आगे बढ़ते रहे। चारों तरफ डीजे की धुन पर शिव भक्ति के गीत बज रहे थे। इन गीतों पर थिरकते कांवड़ यात्रियों के पांव ने आस्था के सैलाब का अद्भुत दृश्य दिखाया। दोपहर करीब तीन बजे तक हुई बारिश में भी भक्त सराबोर होकर अपनी यात्रा पूरी करते रहे। हालांकि बारिश ने धर्मनगरी को जलमग्न कर दिया था लेकिन कांवड़ यात्रियों की आस्था में कोई कमी नहीं आई। वे बारिश में भीगते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। डाक कांवड़ अपने अंतिम चरण में जरूर थी लेकिन शिव भक्तों का सैलाब पूरे दिन उमड़ता रहा। माना जाता है कि डाक कांवड़ के आखिरी दिन क्षेत्रीय लोगों की भीड़ होती है लेकिन सोमवार का जो नजारा था इसमें हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के कई अन्य जिलों के यात्रियों का हुजूम दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed