फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sanskar Bharati honored 13 art gurus.

Haridwar News: संस्कार भारती ने किया 13 कला गुरुओं को सम्मानित

Tue, 11 Aug 2026 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sanskar Bharati honored 13 art gurus.
संस्कार भारती की हरिद्वार महानगर इकाई ने खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के सहयोग से नटराज पूजन और कला गुरुजन सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम सेक्टर-दो, भेल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के माधव विशाल सभागार में हुआ, जिसमें कई कला गुरुओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने संस्कार भारती की हरिद्वार इकाई के संस्कृति, कला और साहित्य क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। आचार्य करुणेश मिश्र ने कहा कि आज हमें प्रगति से अधिक सद्गति की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी परंपराएं हमेशा बड़ों का सम्मान करना सिखाती हैं। कार्यक्रम में नटराज पूजन और श्वेता सरन के ध्येय गीत की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन


इस दौरान अरुण कुमार पाठक, शीना भटनागर, श्वेता सरन, निपुण जिंदल और प्रियंवदा ने संगीत की प्रस्तुतियां दीं। सृष्टि बडोला की डांसिंग ग्रंथ एकेडमी के बाल कलाकारों ने गणेश वंदना और नटराज स्तुति प्रस्तुत की। कथक नृत्यांगना देवश्री चक्रवर्ती ने शिव स्तुति और वंदिता ने रुद्राष्टकम् नृत्य से दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कार भारती के प्रांत मंत्री राकेश मालवीय ने हरिद्वार महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन श्रीजा त्रिपाठी और कवि अमित कुमार ‘मीत’ ने किया, जबकि इकाई मंत्री संतोष कुमार साहू ने कलाकारों के प्रति आभार जताया।


---
ये कला गुरु किए गए सम्मानित

संस्था ने विभिन्न कला विधाओं में विशिष्ट योगदान के लिए 13 कला गुरुओं को सम्मानित किया। इनमें योग के लिए तेजिंदर सिंह कैंथ, गायन के लिए संगीता सक्सेना और कथक के लिए स्वाति वर्मा शामिल थीं। साहित्य के लिए मेनका त्रिपाठी, चित्रकला के लिए सुनीता भाटी और नाट्य व साहित्य के लिए प्रकाश चंद्र पांडेय को सम्मानित किया गया। शिल्प के लिए विष्णु प्रिया शर्मा, कथक के लिए वंदिता, गायन के लिए करुणा चौहान, योग के लिए एसपी मौर्य, लोक कला के लिए मनीष शर्मा और हर्ष जोशी सम्मानित हुए। सभी सम्मानित व्यक्तियों को शाल, सम्मानपत्र और उपहार भेंट किए गए। पूर्व महाप्रबंधक बीएचईएल संजय पंवार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed