{"_id":"6a58d1cf9e6bec6ee60d64db","slug":"entire-fair-area-to-be-monitored-by-the-third-eye-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-151514-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेला: तीसरी आंख से होगी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेला: तीसरी आंख से होगी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी
Thu, 16 Jul 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 800 सीसीटीवी कैमरों के अलावा ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर
- 25 जुलाई तक पुलिस-प्रशासन तैयारियां पूरी करने में जुटा
हरिद्वार। कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी होगी और ड्रोन भी आसमान से नजर रखेंगे। 30 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। 25 जुलाई तक सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने का लक्ष्य है। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। 300 सीसीटीवी पहले से लगे हैं। अन्य मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर करीब 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिनके जरिये हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आठ ड्रोन मंगवाए गए हैं जबकि कुछ मुख्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। कांवड़ की ऊंचाई के संबंध में भी स्पष्ट मानक तय किए हैं। पैदल कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई सात फीट और झांकी वाली कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट निर्धारित की गई है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से बिजली, पेयजल, अस्थायी शौचालय, पार्किंग स्थल, कांवड़ पटरी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सभी विभागों को 25 जुलाई तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।