फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR filed in case of attack on youth with sharp weapon while trying to intervene

Haridwar News: बीच-बचाव में युवक पर धारदार हथियार से हमले में प्राथमिकी

Thu, 30 Jul 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 30 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
FIR filed in case of attack on youth with sharp weapon while trying to intervene
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, घायल का एम्स में कराया गया इलाज
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में महिला से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पर युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुड्डन निवासी छपरा, बिहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में अपने भाई नितिश के साथ रावली महदूद में विकास के मकान में रह रही है। 25 जुलाई की रात करीब नौ बजे मकान के नीचे रहने वाला दिलीप और एक महिला पिंकी किसी बात को पर आपस में झगड़ रहे थे। उसका भाई नितिश दोनों के बीच बचाव कराने पहुंचा। आरोप है कि इससे नाराज होकर दिलीप ने अचानक अपने हाथ में लिए धारदार हथियार से नितिश की गर्दन पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में नितिश की गर्दन पर गंभीर चोट आई।आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसका एम्स अस्पताल में इलाज कराया गया। उपचार के बाद गुड्डन ने बुधवार को सिडकुल थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed