सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR lodged against villagers who attacked vigilance team

Haridwar News: विजिलेंस की टीम पर हमला करने वाले ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against villagers who attacked vigilance team
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

पथरी। थाना क्षेत्र के ग्राम जट बहादरपुर में बिजली चोरी की शिकायत करने पर छापे मारने पहुंची ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद व अन्य अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे विद्युत विभाग की सतर्कता टीम ग्राम बहादरपुर जट पहुंची थी। टीम में सहायक अभियंता धनंजय कुमार, विकास, अनिल कुमार, रोबिन कुमार व अवर अभियंता प्रीति जिंटा समेत अन्य कर्मचारी और सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल शामिल था। टीम गांव में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी और कुछ लोगों के खिलाफ चालान भी किया गया। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी मोहम्मद शमी और उसके साथ आए अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया। सभी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सहायक अभियंता रोबिन कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। सरकारी दस्तावेज नष्ट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रीति जिंटा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब उन्होंने इन लोगों को सरकारी कार्य में बाधा डालने से रोका तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और हाथ मरोड़ा गया।आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे मौके पर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। जाते-जाते सभी ने टीम को देख लेने की धमकी भी दी। घटना के बाद टीम ने पथरी थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी देने सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed