{"_id":"6a69f4773136401bef007746","slug":"fir-lodged-over-15-lakh-fraud-under-the-pretext-of-closing-a-loan-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152045-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लोन क्लोज कराने के नाम पर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लोन क्लोज कराने के नाम पर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, रिपोर्ट
Wed, 29 Jul 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर लोन क्लोज कराने के नाम पर ग्राहक से 1.44 लाख लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कर्मचारी ने कंपनी के खाते में तकनीकी दिक्कत बताकर रकम अपने परिचित के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दी। अगले ही दिन कर्मचारी के लापता होने का पता चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जगजीतपुर स्थित न्यू ब्रजवासी प्रोविजन एंड कन्फेक्शनर्स के संचालक आशीष गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शिवालिक नगर स्थित भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड शाखा से लोन लिया था। लोन का क्लोजर अमाउंट 1,44,300 था। आरोप है कि शाखा के कर्मचारी मिंटू कुमार ने कंपनी के खाते में गड़बड़ी होने का बहाना बनाकर 50 हजार ऑनलाइन और 94,300 नकद लेकर अपने परिचित राहुल के बैंक खाते में ट्रांसफर करा दिए। इस लेनदेन के सभी प्रमाण उनके पास मौजूद हैं।
आरोप है कि 23 जुलाई को हुई इस घटना के बाद कर्मचारी से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। 24 जुलाई को शाखा पहुंचने पर पता चला कि कर्मचारी शुक्रवार दोपहर से लापता है। जिस खाते में रकम भेजी गई थी, उससे संपर्क करने पर जानकारी मिली कि पूरी राशि मिंटू के छोटे भाई राकेश के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। आरोप है कि जब उन्होंने राकेश से रकम वापस करने के संबंध में बात की तो उसने धमकी दी कि यदि उसके भाई को कुछ हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों पर भी मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।