सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five members of the Baaz gang, including two minors, arrested for firing on youths

Haridwar News: युवकों पर फायरिंग करने में बाज गैंग के दो नाबालिग सहित पांच पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 23 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Five members of the Baaz gang, including two minors, arrested for firing on youths
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, एक युवक के हाथ में लगी थी गोली
Trending Videos


- सोशल मीडिया पर बाज नाम से बना रखा गैंग, दो तमंचे, तीन चाकू बरामद
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे युवकों से मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो किशोरों को संरक्षण में लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और तीन चाकू बरामद हुए हैं। सभी आरोपी बाज नाम से सोशल मीडिपा ग्रुप से जुड़े थे और अवैध हथियारों के दम पर वर्चस्व दिखाते थे।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में बताया कि 21 अप्रैल की रात बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हन्नी (पुत्र टेकचंद, आर्यनगर) और उसका दोस्त वंशु (पुत्र सुरेंद्र, पाठी बाजार ज्वालापुर) पर हमला हुआ था। फायरिंग में वंशु के दाहिने हाथ में गोली लगी। 22 अप्रैल को हन्नी की तहरीर पर 8-10 युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। रानीपुर एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार रात फरहान (मोहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर), अनमोल उर्फ धीरेंद्र बक्शी (अहबाबनगर, बिष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर) और सागर उर्फ पहाड़ी (चोर गली, सुभाषनगर ज्वालापुर) को गिरफ्तार किया जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया। फरहान और अनमोल से एक-एक तमंचा व कारतूस, सागर और दोनों किशोरों से चाकू बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर बाज नाम से ग्रुप बनाया था। गैंग लोगों को डराने-धमकाने और अपना दबदबा बनाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करता था। वंशु पहले से दर्ज एक मामले में गवाह था जिससे रंजिश चल रही थी। घटना के दिन आरोपी अपने साथियों नोमान कुरैशी, सत्यम, उमर गुर्जर, नितिश, मुकुल और भानु प्रताप गोयल के साथ फाउंड्री गेट के पास खड़े थे। वंशु और हन्नी को रोककर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया जो मारपीट में बदल गया। इसके बाद फरहान, अनमोल और नितिश ने तमंचों से फायरिंग कर दी, जिसमें वंशु घायल हो गया। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed